Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों ने मांगी दूसरे राज्यों की तरह बढ़ी हुई...

छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों ने मांगी दूसरे राज्यों की तरह बढ़ी हुई वेतन वृद्धि, विधानसभा अध्यक्ष से मिले होमगार्ड एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष….

रायपुर (खटपट न्यूज़) छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत को ऑल इंडिया होमगार्ड एसोसिएशन द्वारा छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों की समस्याओं से अवगत कराया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग व लोकसभा प्रभारी सरगुजा संभाग पवन एवं ऑल इंडिया होमगार्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री पार्वती तेता के नेतृत्व में वेतन वृद्धि की समस्या को लेकर डॉ. महंत से चर्चा की गई।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार अन्य राज्यों में जो वेतन वृद्धि पारित किया गया है वही वेतन वृद्धि पारित कराने हेतु चर्चा किए। विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से विभिन्न समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा की। डॉ. महंत ने उक्त मांगों पर त्वरित कार्यवाही करने की बात कही और नगर सैनिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अपने निज सचिव अशोक कुमार को त्वरित कार्यवाही करने हेतु एवं शासन को बिंदुवार जानकारी भेजने के निर्देश दिए। चर्चा के दौरान नगर सैनिकों के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अ.जा. विभाग व सरगुजा लोकसभा प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री पार्वती तेजा जी एवं विभिन्न जिला के अध्यक्ष व पदाधिकारी भी उपस्थित थे। उक्त जानकारी लोकसभा प्रभारी सरगुजा संभाग श्री पवन ने मीडिया को दी है।

Advertisement Carousel