Friday, October 18, 2024
Homeछत्तीसगढ़डीज़ल एवं पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ अब जिलेभर में भड़का...

डीज़ल एवं पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ अब जिलेभर में भड़का आक्रोश : आज तखतपुर में इसके खिलाफ हुआ जोरदार धरना प्रदर्शन

विधायक रश्मि सिंह एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, साईकिल  चलाते हुए पहुंचे तखतपुर के तहसील कार्यालय और तहसीलदार को सौंपा, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन*

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला
कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) बिलासपुर के निर्देश पर आज तखतपुर ब्लाक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज तखतपुर में केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में लगातार की जा रही मूल्य वृद्धि के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन पुराना बस स्टैंड तखतपुर में आयोजित किया गया।उसके पश्चात विधायक श्रीमति रश्मि सिंह एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने साइकिल से जाकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।,


धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए श्रीमति रश्मि सिंह ने कहा कि जब देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है।तब ऐसे विपरीत समय में केन्द्र की मोदी सरकार लगातार कीमतें बढ़ा रही है। जबकि क्रूड ऑयल का रेट सस्ता है।अभी किसानी का समय भी है। डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि का सीधा बोझ किसानों को झेलना पड़ रहा है। मध्यम वर्ग के लोगों को केन्द्र की सरकार चैन से ज़ीने नहीं दे रही है।लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के लच्छेदार भाषण में फंसकर केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाकर पछता रही है।छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार का गठन होते ही किसानों को  धान की कीमत प्रति कुंटल इंडिया टीवी ₹2500 करने एवं कर्जा माफ़ी से जो लाभ मिला है।उसे आज  याद कर इस संकट में भी प्रदेश के किसान अपने बच्चों के शादी ब्याह कर रहे हैं।


जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  सिर्फ मन की बात करते हुए लोगों को भ्रमित करने में लगे हुयें हैं।चीन के सैनिकों द्वारा 20  भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी गई। हमारे जवान शहीद हुए।चीन ने भारतीय सीमा पर कब्जा कर लिया।, वहीं कोरोना महामारी  का खौफ  पूरे देश में अपना पैर फैला रहा है। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी देश की मोदी सरकार किसानों,व्यापारियों ,कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के लोगों पर कहर ढा रही है।पेट्रोल एवं डीजल के दामों में लगातार की जा रही मूल्य वृद्धि से देश के लोगों को आर्थिक मार झेलनी पड़ेगी।  कार्यक्रम को जगजीत सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय, शिवबालक कौशिक, शिवनाथ देवागन, सुरेश ठाकुर,सुनील शुक्ला, प्रदीप ताम्रकार,  बिसाहूराम कश्यप, बिहारी देवागन, बिरझेराम सिनगरौल, गिरीश कश्यप ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन घनश्याम शिवहरे अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी तखतपुर ने किया। तत्पश्चात सभी उपस्थितजन  सायकल चलाते हुए तहसील कार्यालय जाकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार श्री जोशी को सौपा।।इस अवसर पर पुष्पा श्रीवास,  मुन्ना श्रीवास, शारदा साहू, परमजीत कौर हूरा, टेकचंद कारडा, मुकीम अंसारी, कैलाश देवागन, हेमंत कश्यप, उमेद सिंह ठाकुर,नारायण सिंह, जलेश साहू, अजय लूथर, नटटू जायसी, घनश्याम जागडे, संदीप खाणडे  नरेश पात्रे, संजीव बघेल, पवन पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय,हरविंदर सिंह,  मोहित सिंह, जितेन्द्र सूर्यवंशी, संजय गुप्ता, दशरथ सेमर, अमृत सिगरौल, बसंत साहू, राजू ठाकुर, राहुल तिवारी, राजवीर हूरा, मंजीत सिंह चंचल, सुनील जागडे, सुखदेव कुर्रे, चन्द्रप्रकाश देवागन, सुबोध शर्मा, आदर्श बंजारे, शैलेन्द्र आहूजा,संतोष मानिकपुरी, सहित सैकड़ो कार्य कर्ता उपस्थित रहे।

    Google search engine

    Google search engine
    RELATED ARTICLES

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Most Popular

    Recent Comments