Saturday, March 7, 2026
Home छत्तीसगढ़ नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ में काम करने केजरीवाल ने दिए निर्देश,...

नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ में काम करने केजरीवाल ने दिए निर्देश, प्रदेश की जन समस्याओं पर आंदोलन भी करें…

नई दिल्ली/रायपुर (खटपट न्यूज़)। आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों की बैठक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी गोपाल राय के साथ उनके निवास में सम्पन्न हुई।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास में सम्पन्न हुई बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों को नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ में काम करने कहा। प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संगठन विस्तार को गति देते हुए प्रदेश की जन समस्याओं को लेकर आंदोलन करने की बात कही।

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के संगठन की समीक्षा व महत्वपूर्ण विषयो पर निर्णय हेतु प्रदेश प्रभारी व दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय द्वारा दिल्ली में आहूत बैठक में प्रदेश प्रभारी ने संगठन की समीक्षा की। अध्यक्ष,संगठन मंत्री व प्रदेश सचिव से इसकी विस्तृत रिपोर्ट भी ली। सभी पदाधिकारियों ने अपने- अपने जोन में जो संगठन पर कार्य हुए हैं व पूर्व में जो विधानसभा के प्रभारी नियुक्त हुए हैं, उनकी कार्य स्थिति व बेहतर कार्य किस-किस प्रभारी ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में किये हैं, इसकी रिपोर्ट ली। संगठन को नई गति प्रदान करते हुए प्रदेश संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर नयी नियुक्तियां की गई व एक वर्ष का पूरा प्लान पदाधिकारियों को दिया गया।

छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बैठक में बताया कि 15 साल के भाजपा के कार्यकाल से त्रस्त होकर प्रदेश की जनता ने जिन अपेक्षाओं के साथ छत्तीसगढ़ में कोंग्रेस की सरकार को चुना, वह आज केवल दो वर्षों में ही जनता के बीच से अपनी लोकप्रियता खो चुकी है। जनता से जितने वादे उन्होंने किये थे चाहे युवाओं के रोजगार की बात हो ,किसानों के उपज का एक-एक दाना धान खरीदी का हो, चिटफंड कंपनी में निवेशकों के डूबे हुए रकम की बात हो, शराब बंदी की बात हो ऐसे अपने सभी वादों से मुकरने लगी है जिससे कि जनता में रोष है।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी,प्रदेश सहसंयोजक सूरज उपाध्याय, प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री प्रफुल्ल बैस, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल बघेल, प्रदेश सहसंगठन मंत्री दुर्गा झा,प्रदेश उपाध्यक्ष सेंट्रल जोन वदूद आलम,प्रदेश उपाध्यक्ष साउथ जोन घनश्याम चंद्राकर प्रदेश सहसंगठन मंत्री देवलाल नरेटी,प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग तेजेन्द्र तोडकर,सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष हितेश कुमार, सचिव इब्राहिम खान, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग सुखवंती सिंह, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अज़ीम खान,दल्ली राजहरा नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवगन,समीर खान प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग लक्ष्मण सेन,प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग संत सलाम,युथ विंग संगठन मंत्री आशुतोष गोपाल,युथ विंग प्रदेश सचिव गजानंद लहरे,यूथ विंग उपाध्यक्ष डॉगेश्वर भारती,बस्तर जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर,कांकेर जिला अध्यक्ष हरेश चक्रधारी,बिलासपुर जिला अध्यक्ष प्रथमेश मिश्रा, रायपुर जिला अध्यक्ष कमल नायक ,कोरबा जिला अध्यक्ष सतेंद्र यादव,बेमेतरा जिला अध्यक्ष अंजोर दास, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष खेमराज वर्मा,बालोद जिला अध्यक्ष दीपक आर्दे, रायपुर जिला सचिव एकांत अग्रवाल, रायपुर महिला जिला अध्यक्ष कलावती मार्को,प्रियंका मिश्रा, रायपुर जिला संगठन मंत्री अनु सिंग प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ सूर्यकांत निर्मलकर जनपद सदस्य प्रभा दुग्गा, बस्तर जिला संगठन मंत्री विवेक शर्मा,मनोज राज,मुशाहिद अंसारी रामशंकर मिश्रा, रामशिला कोमरे,कुँवर सिंह,सुंदर लाल दुग्गा,बसंत निषाद,रमेश दुग्गा, रोहित कोमरे,नीलेश यादव उपस्थित थे। यह जानकारी अज़ीम खान, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी, आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने दी है।

Advertisement Carousel