
कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा में साहेब प्रीमियम प्रेजेंट मिस्टर, मिसेस व मिस छत्तीसगढ़ फैशन फ्यूजन 2021 का आयोजन 25 दिसंबर पाम मॉल में किया गया। कार्यक्रम में मिस्टर के रूप में मिस्टर कोरबा आयुष, फर्स्ट रनरअप सनी महंत एवं सेकंड रनरअप आयुष महंत को चुना गया। मिसेज कोरबा के रूप में मिसेज रीना साहू, फर्स्ट रनर अप जूली प्रजापति एवं सेकंड रनर अप रीना कुलदीप को चुना गया। कोरबा की मिस कोरबा 2021 के रूप में कंचन विश्वकर्मा फर्स्ट रनर अप काजल और सेकंड रनर अप सृष्टि राव को चुना गया। सभी प्रतियोगियों को दिनेश मोदी, श्यामल मलिक, भूपेंद्र गांधी, मिस्टर छत्तीसगढ़ 2018 अभिषेक श्रीवास मिस कोरबा 2019 मिताली यदुवंशी मिसेस छत्तीसगढ़ सेकंड रनर अप 2020 स्वाति सोनी फैशन डिजाइनर कान्हा प्रेमचंदानी के द्वारा क्राउन पहनाया गया गया। दो स्पेशल टैक मिस यदुवंशी राव को फैशन फ्यूजन का एवं इशिता टंडन को मिस पॉपुलर का खिताब दिया गया। आयोजन में कार्यक्रम की संचालिका कविता सोनी व उनकी टीम में अनीता खंडेलवाल, ईशान केसरवानी, रोहित त्रिपाठी, शुभम गोयल, तृप्ति कुलदीप, शीतल देवांगन, गौरव चंदा के अलावा राकेश सोनी, दिनेश छाबरिया, राकेश चौहान, रूद्र कुर्रे साथ पालम मॉल के सभी संचालकों का सहयोग रहा। सफल आयोजन के लिए पुलिस-प्रशासन से मिले सहयोग के प्रति कविता सोनी ने आभार जताया है।















