Wednesday, March 25, 2026
Home Uncategorized Desh-Videsh कल मनाया जन्मदिन, आज कह गए अलविदा, 93 साल की उम्र में...

कल मनाया जन्मदिन, आज कह गए अलविदा, 93 साल की उम्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक, खराब सेहत की वजह से मोतीलाल वोरा को कल रात एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था . 93 साल की उम्र में मोतीलाल वोरा का निधन हुआ. कल ही उनका जन्मदिन था.लंबे समय तक कांग्रेस कोषाध्यक्ष रहे मोतीलाल वोरा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रह चुके रह चुके हैं.
20 दिसंबर 1928 को वोरा का जन्म हुआ राजस्थान के नागौर में पड़ने वाले निंबी जोधा में. परिवार मध्यप्रदेश में आकर बस गया श्री वोरा की पढ़ाई रायपुर और कोलकाता में हुई. फिर वे पत्रकारिता के क्षेत्र में किस्मत आजमाने लगे वे रायपुर में ही सायकल में घूमकर पत्रकारिता करने वाले श्री वोरा नवभारत टाइम्स सहित कई अखबारों में खबरें भेजते थे फिर पत्रकार रहते हुए ही राजनीति में सक्रीय हो गए. शुरुआत में प्रजा समाजवादी पार्टी का झंडा उठाया. 1968 में दुर्ग से पार्षदी का चुनाव भी लड़े दरख्ते ही देखते राजनीती के शिखर तक पहुंच गए श्री वोरा की कार्यशैली से कांग्रेस काफी प्रभावित रहती थी यही वजह रही की लम्बे समय तक वे कांग्रेस के राष्ट्रिय कोषध्यक्ष के पद पर काबिज रहे और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम देते रहे।
(खटपट न्यूज – एजेंसी)

Advertisement Carousel