Wednesday, March 25, 2026
Home Uncategorized भालू ने नोंच खाया वृद्धा को, जंगल में मिली लाश, 3 अन्य...

भालू ने नोंच खाया वृद्धा को, जंगल में मिली लाश, 3 अन्य जख्मी का उपचार जारी..आदमखोर भालू को तलाशने जुटा वन और पुलिस अमला

0 70 वर्षीय महिला को भालू खींचकर ले गया था जंगल
0 वनविभाग व पुलिस की टीम मौके पर तैनात
कोरबा(खटपट न्यूज़)। कटघोरा वनमंडल के अंतर्गत दर्री वन परिक्षेत्र के नवागांव कला स्थित झाबू के जंगल मेें झाड़ू बनाने बहरी बीनने गए 4 लोगों को भालू ने रविवार को हमला कर दिया। इनमें से एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला को भालू अपने साथ खींचकर जंगल की ओर ले गया था। उसकी तलाश में ग्रामीणों के साथ गए उसके 3 अन्य परिजनों को भी भालू ने बुरी तरह जख्मी कर दिया।

भालू द्वारा खींचकर ले जाई गई लक्ष्मनिया बाई 70 वर्ष का शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर जंगल से बरामद किया गया। दर्री टीआई विजय चेलक ने बताया कि महिला का हाथ व पैर को भालू बुरी तरह नोच खाया वहीं चेहरे को भी क्षत-विक्षत कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। अन्य 3 घायलों में परमेश्वर 18 वर्ष, विनोद 18 वर्ष व पुनिया बाई 58 वर्ष का उपचार जारी है। वन और पुलिस द्वारा भालू की तलाश जारी है। बिलासपुर से सीसीएफ और प्रशिक्षितों की टीम पहुँच चुके हैं।

Advertisement Carousel