Wednesday, March 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ सड़क किनारे खड़े वाहनों से दुर्घटनाएँ रोकने उड़नदस्ता का अभियान, राष्ट्रीय...

सड़क किनारे खड़े वाहनों से दुर्घटनाएँ रोकने उड़नदस्ता का अभियान, राष्ट्रीय राजमार्ग समेत शहरी क्षेत्रों में जागरूक किया जा रहा

जगदलपुर(खटपट न्यूज़)। सड़क किनारे खड़े वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जगदलपुर उड़नदस्ता द्वारा जनजागरण अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग समेत शहरी क्षेत्रों में मालिकों/चालकों को जागरूक किया जा रहा है। विभाग द्वारा परिवहन आयुक्त रायपुर के आदेश के बाद चालानी कार्यवाही शुरू करने से पहले यह जागरुकता अभियान शुरू किया गया है।

उड़नदस्ता प्रभारी एसके झा ने बताया कि नियम का पालन नहीं करने वाले चालकों पर परिवहन विभाग द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी और वाहनों के परमिट और चालकों के लाइसेंस निलंबित किये जायेंगे। इसी के साथ उड़नदस्ता टीम द्वारा सभी वाहन चालकों से दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों के अनुसरण की अपील की जा रही है। श्री झा ने बताया कि विभाग द्वारा बस स्टैंड में बस संचालकों को साफ सफाई रखने, निर्धारित किराए से अधिक किराया न लेने, अनिवार्य रूप से बस में किराया सूची चस्पा करने के निर्देश लाउडस्पीकर के माध्यम से दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही आम यात्रियों को किसी भी प्रकार की बस किराया संबंधित समस्या के लिए विभाग को सबूतों के साथ शिकायत करने की सुविधा की जानकारी दी जा रही है।


Advertisement Carousel