Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा मांगी गई जानकारी न देकर गुमराह कर रहे ग्राम पंचायत के जन...

मांगी गई जानकारी न देकर गुमराह कर रहे ग्राम पंचायत के जन सूचना अधिकारी…

कोरबा-पोड़ी उपरोड़ा(खटपट न्यूज़)। जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत रावा में जनसूचना अधिकारी द्वारा खुलेआम सूचना के अधिकार का उल्लंघन किया जा रहा है। आवेदक गणेश दास महंत ने जनसूचना अधिकारी रावा से जो जानकारी मांगी थी उसकी जगह अन्य अवांछित जानकारी देकर गुमराह करने का काम किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने यह माना है कि लोक सेवक और लोक सूचना अधिकारी अगर ईमानदार है, तो उसको जानकारी देने से डर कैसा?
सरकार द्वारा मिलने वाली राशि से ग्राम पंचायत के विकास की जिम्मेदारी जिन सरपंच-सचिव पर होती है, वे जनता का मसीहा बनकर पंचायत को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ते। सरकारी खजाने से लाखों रुपए निर्माण कार्य के नाम पर निकाल ले जाते हैं लेकिन धरातल के बजाय ज्यादातर कार्यों का क्रियान्वयन कागजों पर होता है ।ऐसा ही भ्रष्टाचार का पराकाष्ठा के सरपंच सचिव जिम्मेदार अधिकारी की मौन सहमति से अंजाम देते हैं। ऐसे भ्रष्टाचार की यदि शिकायत होती है। भी तो अधिकारी जांच के नाम पर सुनियोजित तरीके से महज खानापूर्ति कर भ्रष्ट सरपंच सचिव का क्लीन चिट दे देते हैं ।
0 सचिव सूर्यकांत पर लाखों रुपए गबन का आरोप
रावा के सचिव पर ग्रामीणों द्वारा लाखों रुपये गबन का आरोप लगा है। आरोप है कि वह स्वयं प्रस्ताव बना कर रकम आहरण किया करता था। ग्रामीणों को व पंचों को कोई भी सही जानकारी ग्राम सभा में नहीं दी जाती। फर्जी प्रस्ताव से लाखों रुपए का भ्रस्टाचार किया गया है। ग्रामीणों की ओर गणेश दास महंत द्वारा सूचना का अधिकार के माध्यम से जानकारी चाही गई तो नियत समय सीमा के बाद गुमराह करने वाला जवाब दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन में शौचालय निर्माण का कार्य भी आज तक पूर्ण नही हुआ है । कई लोग आज भी आधे-अधूरे शौचालय होने से सरकार की महत्वपूर्ण योजना से वंचित हैं। ग्राम पंचायत रावा में पचास प्रतिशत लोग आज भी शौचालय का उपयोग नहीं करते क्योंकि कार्य पूर्ण नही है । किसी मे सेप्टिक नही बना है, तो किसी में पाइप नही लगा है ।

Advertisement Carousel