0 अखलाख खान ने कोरबा शहर को बैनर-पोस्टर से पाटा, समर्थक करेंगे सेवा कार्य




कोरबा (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के 66वें जन्मदिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश मुस्लिम समाज के संरक्षक व सुन्नी मुस्लिम जमात के अध्यक्ष हाजी अखलाख खान ने रायपुर स्थित निवास पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पुष्पगुच्छ भेंट कर मुंह मीठा कराया। इस दौरान हाजी अखलाक के साथ नोमान अकरम ,रियाज़ असरफी ने भी बधाई दी।
बता दें कि हाजी अखलाख खान के नेतृत्व में ऊर्जाधानी कोरबा को खास तौर पर सजाया गया है। पूरे शहर को शुभकामना संदेश के माध्यम से फ्लैक्स व पोस्टरों से पाट दिया गया है। हाजी अखलाख खान के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने डॉ. महंत के जन्मदिन पर खास तैयारी कर रखी है।















