Monday, March 23, 2026
Home कोरबा जनपद सीईओ एमआर कैवर्त का निधन

जनपद सीईओ एमआर कैवर्त का निधन

कोरबा (खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के पाली जनपद पंचायत के सीईओ एमआर  कैवर्त (60 वर्ष) का गुरुवार देर रात निधन हो गया।

विगत कुछ दिनों सेे उनका स्वास्थ्य बेहद खराब था। कोरोना संक्रमण की भी शिकायत होने पर उन्हें 4 दिन पहले ईएसआईसी कोविड अस्पताल, कोरबा में भर्ती कराया गया था जहां अंतिम सांस ली। मूलतः चैतमा पाली के निवासी श्री कैवर्त अपने पीछे 2 पुत्र व एक पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मिलनसार श्री कैवर्त के निधन की खबर से परिजनों, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मियों सहित उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। ज्ञात हो कि करीब 2 वर्ष पूर्व ही इनकी धर्मपत्नी का देहावसान हो गया था।

Advertisement Carousel