Tuesday, March 24, 2026
Home जशपुर सीएम बघेल का उड़नखटोला बिगड़ा…

सीएम बघेल का उड़नखटोला बिगड़ा…

जशपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सरकारी हेलीकाॅप्टर जशपुर से उड़ान नहीं भर पाया। जशपुर विधायक विनय भगत के निवास से निकलकर आगडीह हवाई पट्टी के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री को इस बात की सूचना मिली, जिसके बाद उनके कार्यक्रम में परिवर्तन कर दिया गया है।

बता दें कि निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 3 बजे जशपुर से उड़ान भरकर बिलासपुर पहुंचने वाले थे, लेकिन हेलीकाॅप्टर खराब होने की वजह से उनके तयशुदा कार्यक्रम में फेरबदल करना पड़ गया है।

Advertisement Carousel