
रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, इस बार एक युवक ने एक विकलांग महिला के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है. तेलीबांधा पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है, यहाँ रहने वाली पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी सतेन्द्र गिरी पिछले करीब डेढ़ साल से उसके साथ रहकर शादी का झांसा देकर लगातार उसका शाररिक शोषण कर रहा था. पीडिता की माने तो जब उसने सतेन्द्र से शादी की बात कही तो वो शादी करने से इनकार कर दिया. पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है.















