कोरबा (खटपट न्यूज़)। पूरे देश में कृषि विधेयक पर चल रहे किसान आंदोलन को रोकने हेतु हरियाणा सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग में 20 फीट गड्ढे करने को कांग्रेस ने अनैतिक कार्य करार दिया है। इस संबंध में संबंधित जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी एवं हरियाणा शासन के विरूद्ध प्रथम सूचना प्रतिवेदन (एफआईआर) दर्ज कराने हेतु थाना प्रभारी सिटी कोतवाली कोरबा व पुलिस महानिदेशक को शिकायत आवेदन प्रेषित किया गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्ता व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी लीगल सेल के सचिव एवं मानव अधिकार विभाग के सौरभ सिन्हा व आरटीआई कार्यकर्ता अजय श्रीवास्तव के द्वारा उक्त शिकायत की गई है।
















