Monday, March 23, 2026
Home रायपुर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजभाषा दिवस की दी बधाई…

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजभाषा दिवस की दी बधाई…

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ी बहुत ही मीठी बोली-भाषा है, इसे संरक्षित और सवंर्धित करने के लिए हमें हरसंभव प्रयास करना चाहिए। राज्यपाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ी भाषा के उपयोग को अधिक से अधिक बढ़ावा दें ताकि आने वाली पीढ़ियां इससे परिचित हों, जिससे यहां की कला एवं संस्कृति सुरक्षित रह सके।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को राजभाषा दिवस की बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि ’जतका मान हमन ला अपन छत्तीसगढ़ महतारी उपर हे ओतके हमर मातृ भासा छत्तीसगढ़ी बर घलो होना चाही। छत्तीसगढ़ी भासा ला हमन आत्म गउरव संग जोड़के देखबो तभे वो आघू बढ़ही’।

Advertisement Carousel