Friday, March 27, 2026
Home कोरबा 7 रुपए का इंजेेक्शन 200 में बेच रहे थे , 55 इंजेक्शन...

7 रुपए का इंजेेक्शन 200 में बेच रहे थे , 55 इंजेक्शन के साथ आरोपी पकड़ाए


कोरबा (खटपट न्यूज)। नशा के लिए प्रयुक्त किए जाने वाले पेंटाजोशिन नामक प्रतिबंधित इंजेक्शन 55 नग एवं 7 नग सिरिंज बरामद कर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सीएसईबी पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी एएसआई आशीष सिंह, साइबर सेल प्रभारी एसआई कृष्णा साहू ने कोतवाली टीेआई विवेक शर्मा के नेतृत्व में कार्यवाही की। सूचना मिली थी कि बैगिनडभार व ढोढ़ीपारा भैंस खटाल के कुछ लोग मोटर साइकिल में घूम-घूमकर नशे में प्रयुक्त होने वाला इंजेक्शन बेच रहे हैं। सूचना पर इनकी तलाश करते हुए घेराबंदी कर मोटर साइकिल बजाज डिस्कव्हर क्रमांक सीजी-12एएच-6916 में घूम रहे शेख नसीर पिता बसीर खान 35 वर्ष निवासी रामपुर आईटीआई एम-3 आंगनबाड़ी केन्द्र के निकट, पंकज शर्मा पिता नवल शर्मा 36 वर्ष निवासी बैगिनडभार व बाबूलाल साहू पिता मनहरण साहू 34 वर्ष निवासी ढोढ़ीपारा भैंस खटाल को पकड़ा गया। इनके पास से पेंटाजोशिन नामक प्रतिबंधित इंजेक्शन 55 नग एवं 7 नग सिरिंज एवं बिक्री रकम 700 रुपए जप्त किया गया। मात्र 7 रुपए के इंजेक्शन को 200 रुपए में बेचा जा रहा था। आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट की धारा 22 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

इस कार्यवाही में कोतवाली टीआई विवेक शर्मा के नेतृत्व में एसआई आशीष सिंह, कृष्णा साहू के अलावा प्रधान आरक्षक विमलेश भगत, आरक्षक गंगाराम डांडे, योगेश राजपूत, आशीष साहू, संजू श्रीवास, श्याम सिदार, देवनारायण कुर्रे की अहम भूमिका रही।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel