Friday, March 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ 3 फरवरी को राहुल गांधी रायपुर आ रहे, सीएम का आमंत्रण स्वीकारा

3 फरवरी को राहुल गांधी रायपुर आ रहे, सीएम का आमंत्रण स्वीकारा

रायपुर(खटपट न्यूज़)। राहुल गांधी द्वारा राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना का शुभारंभ 3 फ़रवरी को रायपुर में किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार की ओर से उन्हें इस हेतु आमंत्रित किया था जिस पर श्री राहुल गांधी ने सहमति दे दी है। राज्योत्सव स्थल पर यह कार्यक्रम होगा
बता दें कि राज्य शासन द्वारा बहुप्रतीक्षित राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के शुभारंभ के लिए श्री राहुल गांधी को आधिकारिक आमंत्रण भेजा गया था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा 3 फ़रवरी 2022 को राज्योत्सव स्थल, रायपुर से राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ तथा नवा रायपुर में बनाए जा रहे ‘सेवाग्राम’ का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा फ़रवरी के प्रथम सप्ताह में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाना प्रस्तावित है।

Advertisement Carousel