Sunday, March 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ 3 प्रधान आरक्षक,10 आरक्षक लाइन अटैच

3 प्रधान आरक्षक,10 आरक्षक लाइन अटैच

आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टेबाजी में संलिप्तता के मामले में एसएसपी ने 3 प्रधान आरक्षकों व 10 आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है।
दुर्ग(खटपट न्यूज)। बताया जा रहा है कि दुर्ग में महादेव एप से सट्टा खेला रहे कई बड़े लोगों पर दुर्ग के उप पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(एसएसपी) बद्री नारायण मीणा के निर्देशन में एफआईआर दर्ज करने के साथ ही आईबी को लुकआउट सर्कुलर जारी करने के लिए भी पत्र लिखा गया है। हालांकि लाइन अटैच किए गए कुछ पुलिसकर्मियों का दबी जुबान में कहना है कुछ सीनियर भी संरक्षण दे रहे थे लेकिन उन्हें बचाने के लिए निचले स्टाफ पर कार्रवाई की गई है। प्रशासनिक कारणों से किये गए तबादला के नेपथ्य में कारण सट्टा प्रेम बताया जा रहा है।

Advertisement Carousel