Sunday, March 22, 2026
Home Uncategorized 3 एएसआई सहित 11 पुलिस कर्मियों का तबादला, जितेन्द्र बालको, विष्णु कटघोरा...

3 एएसआई सहित 11 पुलिस कर्मियों का तबादला, जितेन्द्र बालको, विष्णु कटघोरा और पुष्पक पाली भेजे गए

कोरबा (खटपट न्यूज)। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला इकाई कोरबा में पदस्थ 11 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। तबादला से प्रभावित कर्मियों को नई पदस्थापना पर तत्काल आमद देना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रभावित पुलिस कर्मियों में सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र यादव थाना लेमरू से बालको, विष्णु यादव पुलिस सहायता केन्द्र सर्वमंगला से थाना कटघोरा, पुष्पक सिंह रक्षित केन्द्र कोरबा से थाना पाली स्थानांतरित किए गए है। इनके अलावा प्रधान आरक्षक 234 सेवक राम लेमरू से पुलिस सहायता केन्द्र रामपुर संबंद्ध कोतवाली, क्रमांक 272 नरबद सिंह थाना पसान से कटघोरा, 204 चैन सिंह थाना पाली से चौकी कोरबी, 406 विश्वनारायण चौकी मोरगा से पुलिस सहायता केन्द्र मानिकपुर, आरक्षक क्रमांक 365 राजेन्द्र पाल थाना करतला से कटघोरा, 23 पुरंजन सिंह चौकी हरदीबाजार से थाना उरगा, महिला आरक्षक क्रमांक 522 गीता निषाद कोतवाली से पुलिस सहायता केन्द्र मानिकपुर एवं 864 अनुराधा थाना करतला से मानिकपुर भी प्रभावित हुए हैं।

Advertisement Carousel