Friday, April 3, 2026
Home कोरबा 29 जून की हड़ताल को सर्व शिक्षक संघ का समर्थन

29 जून की हड़ताल को सर्व शिक्षक संघ का समर्थन

कोरबा(खटपट न्यूज़)। केंद्रीय कर्मचारियों के समान 34% मंहगाई भत्ता एवं 7वें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता के लिए कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन ने हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल को विभिन्न कर्मचारी संगठनों का सहयोग प्राप्त होने लगा है। इसी कड़ी में
प्रांतीय निर्देशानुसार कर्मचारी हितों को देखते हुए “सर्व शिक्षक संघ” भी 29 जून 2022 को आयोजित होने वाले हड़ताल में अपना समर्थन देकर शामिल होने जा रहा है। विपिन यादव, प्रदेश महासचिव, सर्व शिक्षक संघ ने बताया कि इस हड़ताल में संघ के सभी प्रदेश सहित जिलों के समस्त पदाधिकारी व सदस्य एक दिवसीय अवकाश लेकर शामिल होंगे।

Advertisement Carousel