Wednesday, April 15, 2026
Home कोरबा 251 दीपों के साथ अष्टमी पर हुई महाआरती

251 दीपों के साथ अष्टमी पर हुई महाआरती


गुजराती समाज ने धूमधाम से मनाया नवरात्रि महोत्सव

कोरबा (खटपट न्यूज)। श्री गुजराती समाज द्वारा समाज के भवन में नवरात्रि महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। विधि-विधान पूर्वक घट स्थापना के साथ नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हुआ। प्रतिदिन रास-गरबा की धूम रही। समाज के युवक-युवतियों सहित महिलाओं में आयोजन के लेकर खासा उत्साह रहा।

अष्टमी के दिन हवन पूजन कर समाज के लोगों ने सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। अष्टमी के दिन 251 दीपों के साथ महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सभी सदस्यों ने भाग लिया। समाज के अध्यक्ष नलीन भाई शाह ने बताया कि गुजराती समाज द्वारा 15 अक्टूबर से नवरात्रि महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। समाज के सभी सदस्यों ने परिवार सहित आयोजन में अपनी भागीदारी निभाई। नवमी के दिन रात्रि आरती के पश्चात गरबा का विसर्जन किया गया।

Advertisement Carousel