
नई दिल्ली। 25 अक्टूबर को खंड सूर्य ग्रहण लगेगा जिसका असर भारत में भी देखने को मिलेगा। उक्त दिवस सूर्य ग्रहण का स्पर्श भारत में दिन के 11.28 बजे हो जाएगा और करीब 07:05 घंटा बाद शाम 06:33 बजे मोक्ष होगा। ग्रहण का सूतक 12 घंटा पूर्व यानि 24 अक्टुबर की रात 11:28 बजे से ही लग जाएगा।
धर्मग्रंथों के अनुसार, सूतक के दौरान मूर्ति पूजा निषेध है। काशी विश्वनाथ ह्रषीकेश पंचांग लेखक हरिहर कृपालु उपाध्याय के निर्णयानुसार ग्रहण का स्पर्श इस बार भारत में ही होगा।
ज्योतिषियों की राय में सूर्य ग्रहण का असर विभिन्न राशियों पर भिन्न-भिन्न पड़ेगा। मेष को स्त्री पीड़ा, वृष को सुखी जीवन, मिथुन चिन्ता, कर्क कष्ट, सिंह को लक्ष्मी प्राप्ति, कन्या को धनहानि, तुला को आघात, वृश्चिक को हानि, धनु को लाभ, मकर को सुखी जीवन, कुम्भ को अपमान एवं मीन राशि वालों को मृत्यु तुल्य कष्ट होगा।
0 सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं-
ग्रहण के दौरान क्या करें-
- ग्रहण शुरू होने से पहले खुद को शुद्ध कर लें। ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान आदि कर लेना शुभ माना जाता है।
- ग्रहण काल में अपने इष्ट देव या देवी की पूजा अर्चना करना शुभ होता है।
- सूर्य ग्रहण में दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए।
- ग्रहण खत्म होने के बाद एक बार फिर स्नान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
- ग्रहण काल के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डालना चाहिए।
0 सूर्य ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान- - मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान भोजन या पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति की पाचन क्षमता कमजोर होती है। जिसके कारण व्यक्ति के बीमार होने की ज्यादा संभावना रहती है।
- कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान कोई भी नया काम या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उस काम में असफलता मिलती है।
- ग्रहण के दौरान नाखून कांटना, बालों में कंघी करना और दांतों की सफाई करना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ग्रहण के समय सोना भी नहीं चाहिए।
- कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।














