Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा 24 घण्टे से बिजली गुल,जेई और कर्मियों के नंबर स्विच ऑफ, सतनामी...

24 घण्टे से बिजली गुल,जेई और कर्मियों के नंबर स्विच ऑफ, सतनामी मोहल्ले में छाया अंधेरा

कोरबा-तुमान(खटपट न्यूज़)। करतला ब्लॉक के ग्राम तुमान के सतनामीजन मोहल्ले में बिजली की समस्या बनी हुई है यहां 15 अक्टूबर की रात से बिजली गुल है जिसका सुधार 24 घण्टे बाद भी नहीं किया जा सका है। सतनामी मोहल्ले के लोग अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। कल 15 अक्टूबर की रात से बिजली बंद होने की सूचना विभाग के स्थानीय दफ्तर में दे दी गई है लेकिन कोई अभी तक नहीं पहुंचा। लोगों के बताए अनुसार जेई से लेकर मैदानी कर्मचारियों के मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिल रहे हैं।

मोहल्ले के अजय बघेल ने बताया कि 2-3 महीने से बिजली की समस्या बनी है। बिजली कम और ज्यादा होने के कारण बिजली के उपकरण खराब हो रहे हैं। बिजली सुधार का काम अक्सर यहाँ के युवक कर देते हैं लेकिन इस दौरान कोई हादसा हो जाये तो कौन जिम्मेदार होगा? बिजली विभाग के कर्मचारी शिकायत करने के बाद भी सुधार के लिए नहीं आते, काफी विलम्ब करते हैं। बिजली के अभाव में इस पर आधारित उपकरण बन्द हैं तो पेयजल की समस्या भी आ गई है। बोर, मोटर पम्प नहीं चलने के कारण यहां के लोग नदी का पानी पीने के लिए मजबूर हैं। बिजली वितरण विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के इस रवैये से आक्रोश व्याप्त है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel