24 घंटे सड़क पर बह रहा पानी, लाखों लीटर बर्बाद

0 सुबह से रात तक व्यस्त मार्ग लेकिन सुधार पर ध्यान नहीं

कोरबा(खटपट न्यूज)। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत रामपुर क्षेत्र में सड़क पर 24 घंटे पानी बह रहा है। सड़क के नीचे से होकर गुजरी गई पाइपलाइन संभवत: कहीं से फूटी हुई है जिसके कारण 24 घंटे यहां पानी बहने से हजारों नहीं बल्कि लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इस रास्ते से 24 घंटे लोगों का आना-जाना भी लगा रहता है और अधिकारी वर्ग भी इसी रास्ते से गुजरते हैं।

ओम फ्लैट के पास यह समस्या पिछले तीन-चार दिन से बनी हुई है लेकिन इस तरफ ना तो जोन प्रभारी का ध्यान है और ना ही जोन के मैदानी अमले का। यह क्षेत्र जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से वास्ता रखने वाला भी है लेकिन जब एक और जल संरक्षण के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं और इसके लिए आयोजन भी होते हैं तो दूसरी तरफ बर्बाद हो रहे पानी की रोकथाम के लिए कोई उपाय इन चार दिनों में होता नहीं दिखा।

Advertisement Carousel