Thursday, March 26, 2026
Home बिलासपुर 20 प्रधान आरक्षक ASI पदोन्नत,4 वाहन चालकों का भी प्रमोशन

20 प्रधान आरक्षक ASI पदोन्नत,4 वाहन चालकों का भी प्रमोशन

बिलासपुर(खटपट न्यूज़)। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी द्वारा 9 नवम्बर को रेंज अंतर्गत सहायक उप निरीक्षक एवं प्रधान आरक्षक (चालक) के पद पर पदोन्नति आदेश जारी किया गया है।

बिलासपुर रेंज अंतर्गत जिला इकाईयों में पदस्थ प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु पदोन्नति प्रक्रिया आयोजित की जाकर माह-जून 2022 में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद की योग्यता सूची जारी की गई थी। प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति के योग्य पाये गये योग्यता सूची में शामिल पुलिसकर्मियों को नियमानुसार पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण की अनिवार्यता होने पर इन पुलिसकर्मियों द्वारा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने उपरांत पदोन्नति की समस्त अर्हताएं पूर्ण करने वाले रेंज अंतर्गत कुल 20 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया।

साथ ही रेंज अंतर्गत कुल 04 आरक्षक चालकों को प्रधान आरक्षक चालक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया।

Advertisement Carousel