Friday, March 27, 2026
Home कोरबा 2 बाईक, 12 साईकल सहित निगरानी बदमाश गिरफ्तार

2 बाईक, 12 साईकल सहित निगरानी बदमाश गिरफ्तार


कोरबा-बालकोनगर(खटपट न्यूज़)। बालको पुलिस ने निगरानी बदमाश को पकड़ कर बाइक और सायकल चोरी का खुलासा किया है।


थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा ने बताया कि 29 नवम्बर को प्रार्थी श्याम लाल उरांव पिता समार साय उरांव 53 वर्ष पता अमर सिंह होटल, बेलगड़ी बस्ती ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26 नवम्बर को बालको के साप्ताहिक बाजार में अपनी मोटर साईकिल खड़ा कर बाजार अंदर सब्जी लेने चला गया था। वापस आकर देखा तो मोटर साईकिल नही था। इस रिपोर्ट पर धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। इसी तरह 26 नवम्बर को बालको सेक्टर-3 में एक छात्र ट्यूशन पढने गया था जिसकी साईकल चोरी हो गयी। चोरी होने की रिपोर्ट परमानंद कहार के द्वारा थाना में किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना स्तर पर टीम गठन कर बालको टाउनशिप में लगे समस्त cctv को देखा गया । cctv में एक व्यक्ति स्कूली छात्र की साईकल ले जाते दिखा। फुटेज के आधार पर उस व्यक्ति की पहचान भूपेश उर्फ राहुल साहू भदरापारा के रूप में हुआ जो बालको थाने का निगरानी बदमाश है । भूपेश उर्फ राहुल को भदरापारा में घेराबंदी कर पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। उसके कब्जे व अन्य जगहों से 2 मोटरसाइकिल व 12 साईकल बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी को पकड़ने में सहायक उपनिरीक्षक आजूराम खुशराम, प्रधान आरक्षक कुलदीप तिवारी, आरक्षक अनिल साहू,संजीव सिंह, हरीश मरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel