Sunday, March 22, 2026
Home Uncategorized 2 छात्रों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, एक सप्ताह के लिए स्कूल...

2 छात्रों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, एक सप्ताह के लिए स्कूल स्थगित, होंगी ऑनलाइन कक्षाएं…

सूरजपुर(खटपट न्यूज़)। कोरोना महामारी के कम होते मामलों के बीच प्रदेश सरकार द्वारा 15 फरवरी से 9वीं से 12वीं की कक्षाएं प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल खुलने के बाद प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने की खबरें भी आने लगी है।

राजनांदगांव में एक निजी स्कूल के 2 विद्यार्थियों सहित 9 स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आने का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा है कि सूरजपुर जिला के विकासखंड प्रतापपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 2 विद्यार्थियों की रिपोर्ट एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आई है। इसके बाद निर्णय लेकर 24 फरवरी तक के लिए विद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति स्थगित कर दी गई है। इस दौरान पूर्व की भांति ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश शिक्षकों को दिए गए हैं।

Advertisement Carousel