आंध्र प्रदेश एवं कर्नाटक के 4 आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस ने आंध्रप्रदेश के जंगल से तस्करी कर नागपुर ले जाई जा रही चंदन की लकड़ियों की खेप पकड़ी है।

कोण्डागांव (खटपट न्यूज़)। जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भा0पु0से0) के आदेश से एवं एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव निमितेष सिंह के पर्यवेक्षण मे नेशनल हाईवे में तस्करी रोकने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। 09 मार्च को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि 4 व्यक्ति एक कत्थे रंग के आइसर प्रो 1095 मेटाडोर के डाले में अवैध रूप से सफेद चंदन की लकड़ी लेकर नेशनल हाइवे 30 से जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मर्दापाल तिराहा कोंडागांव में नाकाबंदी किया गया। कुछ देर में कत्थे रंग की आइसर प्रो 1095 मेटाडोर जगदलपुर की ओर से रायपुर की ओर आते दिखायी दी। रोकने पर वाहन में चार व्यक्ति बैठे मिले। चारों को वाहन से उतारकर नाम-पता पूछने पर चालक ने अब्दुल अजीज व बगल में बैठे व्यक्तियों ने अपना नाम सैयद परवेज, जयंथ एन. एवं संजीत बारा बताया। आइसर प्रो 1095 मेटाडोर क्रमांक MH12QW 3084 की तलाशी लिया गया। उक्त वाहन के डाले में फिल्मी स्टाइल में अदरक की बोरियों के नीचे छिपाकर रखे गए सफेद चंदन की लकड़ी के 34 बोरियों में भरे टुकड़े कुल वजन 985 किलोग्राम पाया गया। इसे जप्त किया गया।आरोपियों द्वारा उक्त चंदन की लकड़ियों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। अवैध रूप से चंदन की लकड़ी का तस्करी करते पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध थाना कोंडागांव में अपराध क्रमांक 90/22, धारा 379भादवि, भारतीय वन अधिनियम की धारा 41,42,52,64, छत्तीसगढ़ वनोपज व्यापार अधिनियम की 1969 की धारा 05 एवं छत्तीसगढ़ वनोपज नियम 2001 की धारा 3 व 22 कायम कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल करा दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल अजीज पिता स्व. उस्मान 45 साल निवासी ग्राम उप्पीनंगड़ी थाना उप्पीनंगड़ी जिला दक्षिण कन्नड़ मंगलौर कर्नाटक, सैय्यद परवेज पिता स्व. बशीर साब 43 साल निवासी कागेकोडामग्गे भद्रावथी शिमोगा कर्नाटक, जयंथ एन. पिता बेलियप्पा गौड़ा 39 साल निवासी बेल्लारे पो. ऑ. मनिक्कर थाना बेल्लारे जिला दक्षिण कन्नड़ मंगलौर व संजीत बारा पिता निमाई बारा 32 साल निवासी ग्राम पडुआ थाना पडुआ जिला कोरापुट उड़ीसा शामिल हैं।
इनसे एक मेटाडोर वाहन,985 किलो चंदन लकड़ी, 79500 रुपए नगद, 20 बोरी में 300 किलो अदरक, 4 नग मोबाइल जप्त किया गया।
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अर्चना धुरंधर, उप निरीक्षक कैलाश केशरवानी, उपनिरीक्षक रवि शंकर पाण्डें, सहा.उपनिरीक्षक पिताम्बर कठार, सुखेन्द्र कश्यप, प्रधान आरक्षक राजेश लकडा, मन्नु राम मरकाम, रितुराज सिंह, कृष्णा कुमार बघेल आरक्षक नवल नेताम की भूमिका सराहनीय रही।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















