Monday, March 23, 2026
Home रायपुर 18 रईसजादे रंगे हाथों सपड़ाए …नगद साढ़े 14 लाख भी बरामद

18 रईसजादे रंगे हाथों सपड़ाए …नगद साढ़े 14 लाख भी बरामद

रायपुर। राजधानी से चंद दूरी पर लगे तिल्दा के आउटर में 52 परियों के साथ मशगुल 18 रईसजादों को नेवरा पुलिस ने धर दबोचा है। उनके कब्जे से 14 लाख 40 हजार रुपए नगद बरामद किया गया है। पुलिस को देर रात इस संबंध में जानकारी मिली थी, जिस पर कार्रवाई की गई है।

जुआरियों के खिलाफ इस कार्यवाही की सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली थी, जिसके आधार पर की गई है। द्यपकड़े गए जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने जांच के साथ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की है। पुलिस के मुताबिक इलाके के एक गांव कोहका के बाड़े में मुखबिर से जुआ संचालित होने की जानकारी मिली मौके पर सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस को निर्धारित स्थान पर किसी तरह से कोई हलचल नहीं मिली।

इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीम घटनास्थल के आसपास निगरानी करने लगी पुलिस ने बाड़ा में लोगों की आवाजाही होती देखी इस आधार पर पुलिस की घेराबंदी कर अंदर घुसी तो मेला जैसा माहौल दिखा पुलिस को आता देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और वह इधर-उधर भागने लगे इसके बाद पुलिस ने जुआरियों को दौड़ा-दौड़ा कर पकड़ा। बताया जा रहा है इस जगह पर लंबे अरसे से जुआ संचालित हो रहा है।

Advertisement Carousel