15 ब्लॉक में बिजली खंभे में करंट, गाय की मौत, ध्यान नहीं दे रहा एसईसीएल

कोरबा(खटपट न्यूज़)। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के 15 ब्लॉक एसईसीएल कॉलोनी के दशहरा मैदान में स्थित ट्रांसफार्मर के खंभे में करंट दौड़ रहा है। पिछले 1 सप्ताह में यहां इस खंभे से चिपक कर दो मवेशियों की मौत हो गई। एक घटना आज बुधवार सुबह की है। यह तो संयोग है कि इस खंभे के संपर्क में आकर कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन मवेशी मालिकों को खासा नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों में इस बात का आक्रोश है कि 1 हफ्ते से यह समस्या बनी हुई है और सूचना के बाद भी एसईसीएल प्रबंधन इस पर ध्यान नहीं दे रहा। चूंकि यह एसईसीएल की कॉलोनी है और व्यवस्थाओं को देखना उसकी जिम्मेदारी है लेकिन प्रबंधन अनदेखी कर रहा है।

बता दें कि एसईसीएल की सबसे पुरानी कॉलोनी 15 ब्लॉक में एसईसीएल के द्वारा सर्विस दिए जाने वाले ट्रांसफार्मर जो दशहरा मैदान और आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 के पास स्थित है । वहां पर पिछले 1 हफ्ते से ट्रांसफार्मर के पास लगे खंभों में बिजली प्रवाहित हो रही है। इसके कारण 1 सप्ताह के अंदर दो गायों की अकाल मृत्यु हो चुकी है । साथ ही दो अन्य गाय करंट में चपेट में आने से किसी तरह से बचा लिये गए हैं।
इसी स्थान पर मोहल्ले वासियों के द्वारा कचरे का भी डंप किया जाता है जहां पर प्रतिदिन कचरा उठाने वाले कर्मचारी भी आते हैं । ईश्वर की कृपा है कि इनमें से कोई अब तक इस करंट की चपेट में नहीं आए हैं अन्यथा बहुत बड़ी अनहोनी हो सकती थी । एसईसीएल के इस घोर लापरवाही के कारण यहां पर पशु धन हानि एवं जन हानि की आशंका बनी रहती है ।


00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel