Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा 13 जुलाई को इन वार्डों में पहुंचेगी मेडिकल यूनिट

13 जुलाई को इन वार्डों में पहुंचेगी मेडिकल यूनिट

कोरबा (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 13 जुलाई मंगलवार को वार्ड क्र. 02, 14, 21, 37, 42, 52, 57, 65 के निर्धारित स्थलों में मोबाईल मेडिकल टीम पहुंचकर शिविर लगाएगी तथा लोगों की मुफ्त जांच एवं निःशुल्क इलाज करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 जुलाई मंगलवार को वार्ड क्र. 02 गेरवाघाट गणेश पण्डाल, वार्ड क्र. 14 झोपड़ीपारा आंगनबाड़ी, वार्ड क्र. 21 कांशीनगर आंगनबाड़ी गांधी पुतला, वार्ड क्र. 37 दैहानपारा पानी टंकी, वार्ड क्र. 42 रूमगरा ऊपरपारा स्टेज, वार्ड क्र. 52 नगोईखार राकेश वीडियो गली, वार्ड क्र. 57 प्रेमनगर सामुदायिक भवन,  वार्ड क्र. 65 बांकी नम्बर-2 सामुदायिक भवन के पास मोबाईल मेडिकल यूनिट पूरे साजो सामान के साथ पहुंचेगी तथा विभिन्न बीमारियां की जांच व निःशुल्क इलाज करेगी। योजना के अंतर्गत अभी तक निगम क्षेत्र में 1397 शिविरों के माध्यम से 70149 व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा चुका है।

Advertisement Carousel