Saturday, March 28, 2026
Home छत्तीसगढ़ ​​​​​​​मुख्यमंत्री 25 जून को कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से होंगे...

​​​​​​​मुख्यमंत्री 25 जून को कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से होंगे रूबरू

रायपुर (खटपट न्यूज)।

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 25 जून को जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से सीधे रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोगों से भेंट-मुलाकात करने के साथ ही शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा और फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल कुनकुरी में विभिन्न समाज एवं संगठनों के पदाधिकारियों से भेंट-मुलाकात, मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा तथा विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन रात्रि विश्राम भी करेंगे। 
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 25 जून को पूर्वान्ह 11 बजे रायपुर से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 12.30 बजे जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पगुराबहार (पमशाला) पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पमशाला में लोगों से भेंट-मुलाकात करने के बाद पतराटोली जाएंगे और वहां 2.55 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सलियाटोली में 4.35 बजे से 5.50 बजे तक आम जनता से भेंट-मुलाकात के बाद अपरान्ह 6 बजे कुनकुरी पहुंचेंगे। कुनकुरी में रात्रि 7 बजे से 9बजे तक विभिन्न समाज एवं संगठनों के पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री कुनकुरी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में आमजनता से भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत 4 मई से की है। मुख्यमंत्री अब तक भेंट-मुलाकात अभियान के तहत सरगुजा एवं बस्तर संभाग के 11 जिलों के 20 विधानसभा क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंचकर शासकीय योजनाओं को क्रियान्वयन और जनता को मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संपर्क-संवाद-समाधान के ध्येय के साथ जहां आम जनता से सीधी बात की और उनकी समस्याओं को जानकर उनका त्वरित निराकरण भी किया, वहीं जनता की मांग पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगातें भी दीं। भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान मुख्यमंत्री संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में रात्रि विश्राम करने के साथ ही विभिन्न समाज एवं संगठनों के लोगों से भी मुलाकात कर रहे हैं।

Advertisement Carousel