Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा होटल सिटी ज्वाय का नई साज सज्जा के साथ शुभारंभ

होटल सिटी ज्वाय का नई साज सज्जा के साथ शुभारंभ

कोरबा (खटपट न्यूज)। शहर के मध्य नया बस स्टैंड, प्रेस कॉम्पलेक्स के निकट स्थित होटल एण्ड रेस्टोरेंट सिटी ज्वाय का नई साज सज्जा व महानगरों में उपलब्ध सुविधा के साथ शुभारंभ हुआ। होटल व रेस्टोरेंट की आकर्षक साज सज्जा की गई है। इसका इंटिरियर भी मनभावन हैं जहां बर्थडे पार्टी, वेडिंग एनिवर्सरी, मीटिंग व गेट टू गेदर आयोजन के लिए उत्तम व्यवस्था है।

शुभारंभ अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।यहां यह उल्लेखनीय है कि इस होटल की स्थापना मो. शफी ने किया था। उन्होंने कहा कि वे विगत 40 वर्षों से होटल व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। इस दौरान उन्हें शहरवासियों का असीम प्रेम व सहयोग मिला है। वहीं हमारे यहां बनने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों की सराहना में भी लोगों ने कोई कमी नहीं की है।

यह मेरे लिए अनमोल पूंजी व गर्व की बात है। नए सिरे से होटल की सज्जा करने के बाद मो. शफी भाई के साथ-साथ उनके तीन पुत्र, कुशल शेफ व स्टॉफ समर्पित भाव से सेवा के लिए तैयार हैं। होटल संचालक की यह टीम लंबा अनुभव अपने क्षेत्र में रखती है। जहां एसी व नॉन एसी कमरे वाजिब दाम पर उपलब्ध है वहीं यहां के व्यंजनों के स्वाद के मूरीद भी बड़ी संख्या में लोग हैं। होटल के सामने ही पार्किंग की भी पर्याप्त व्यवस्था है। शफी भाई ने कहा कि हम हमेशा के जैसे अपने कस्टमर को उत्तम सर्विस व बेहतरीन स्वाद देने के लिए संकल्पित हैं।

Advertisement Carousel