Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा हुडदंग करने वाले 4 आरोपियों को बालको पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6...

हुडदंग करने वाले 4 आरोपियों को बालको पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 माह से फरार वारंटी पकड़ाया

कोरबा (खटपट न्यूज)। जिले भर में गुंडे बदमाशों एवं नशा मुक्ति को निजात अभियान चलाया जा रहा हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा गुंडे बदमाशों पर त्वरित एवं कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। बालको क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह में मारपीट की सूचना पर बालको पुलिस ने हिमांशु श्रीवास पिता संतोष श्रीवास 19 वर्ष एवं हरिश्चंद्र यादव पिता कमलेश प्रसाद यादव 19 वर्ष को नेहरू नगर क्षेत्र में गाली गलौज करते व एक अन्य मामले में आवेश खान पिता नूर आलम खान 22 वर्ष एवं विश्राम सिंह गौड़ पिता गणेश सिंह गौड़ 24 वर्ष को परसाभाटा बाजार में गाली-गलौज व मारपीट करते हुए गिरफ्तार किया है। बाल्को पुलिस ने संभ्रांत इलाके में हुड़दंग करने वाले 4 बदमाशों को धारा 151 के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। 6 माह से फरार गिरफ्तार वारंट एक आरोपी भागवत साहू पिता हरिप्रसाद साहू 26 वर्ष जोकि जांजगीर चांपा का रहने वाला था बालको क्षेत्र में छुप कर बैठा हुआ था बालको पुलिस को सूचना मिलने के बाद आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Advertisement Carousel