Friday, March 27, 2026
Home कोरबा हिमाकत:ननकीराम के फर्जी हस्ताक्षर से प्रधानमंत्री को पत्र…किसकी करतूत?

हिमाकत:ननकीराम के फर्जी हस्ताक्षर से प्रधानमंत्री को पत्र…किसकी करतूत?

अकलतरा विधायक सौरभ सिंह द्वारा की गई डीएमएफ की शिकायत पत्र के सिलसिले में वरिष्ठ विधायक ननकिराम कंवर द्वारा प्रधानमंत्री को प्रेषित खंडन पत्र के मामले में नया मोड़ आया है। ननकीराम के लेटरहेड में दर्ज विवरण से लेकर हस्ताक्षर तक फर्जी है।
कोरबा(खटपट न्यूज़)। जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा विधायक सौरभ सिंह के द्वारा कोरबा जिले में खनिज संस्थान न्यास मद की राशि का दुरूपयोग के संबंध में प्रधानमंत्री से शिकायत की गई है। इसके बाद रामपुर विधायक पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के द्वारा प्रधानमंत्री को प्रेषित पत्र सोशल मीडिया में सामने आता है जिसमें श्री कंवर ने सौरभ सिंह के द्वारा कोरबा जिले के विरोध में की गई शिकायत से आहत होना बताया। सौरभ सिंह की बातों का खंडन भी श्री कंवर ने किया है। अकलतरा विधायक द्वारा कोरबा जिले के मामले में दुर्भावना से ग्रस्त होकर शिकायत करना इस पत्र में उल्लेखित किया गया है।
सौरभ सिंह वर्सेस ननकीराम कंवर की इस चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारे में खलबली मचा दी है।
इस खंडन पत्र की बात जब श्री कंवर तक पहुंची तो उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया। देर शाम श्री कंवर ने कोतवाली थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह को आवेदन देकर उनका फर्जी हस्ताक्षर कर लेटरहेड का दुरूपयोग करने की शिकायत की है। ननकीराम कंवर ने कहा है कि 27 फरवरी को किसी भी प्रकार से पत्राचार नहीं किया गया है। लेटरहेड का फर्जी हस्ताक्षर से दुरूपयोग गंभीर अपराध है और ऐसा करने वाले के विरूद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज किया जाए। इस खुलासे के बाद सरगर्मी इस बात की बढ़ गई है कि आखिर ननकीराम कंवर के लेटर हेड पर फर्जी मसौदा किसने तैयार किया?किसकी इतनी हिमाकत हो गई कि उनका फर्जी हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री को चिट्ठी भेज दी गई।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel