Monday, March 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ हादसे पर सीएम ने शोक जताया,4-4 लाख की दी आर्थिक सहायता

हादसे पर सीएम ने शोक जताया,4-4 लाख की दी आर्थिक सहायता

0 सड़क हादसे में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की हुई है मौत


बिलासपुर(खटपट न्यूज़)। आज सुबह बिलासपुर मार्ग में हुए हादसे में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की मौत की घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा भी की है। घायलों के समुचित उपचार के लिए भी उन्होंने निर्देशित किया है।
बता दें कि राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम सभा और आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अंबिकापुर से भी एक बस में सवार होकर लगभग 40 कार्यकर्ताओं का जत्था रायपुर के लिए रवाना हुआ था। बिलासपुर जिले के बेलतरा मार्ग से गुजरने के दौरान उनकी बस रास्ते में हाईवा से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई व आधा दर्जन कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

Advertisement Carousel