Sunday, June 21, 2026
Home कोरबा हादसा: ट्रेलर ने राजमिस्त्री को दी मौत

हादसा: ट्रेलर ने राजमिस्त्री को दी मौत

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धतुरा मार्ग में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामशंकर पटेल के रूप में हुई है जो बलौदा का रहने वाला व राजमिस्त्री था। बताया जा रहा है कि ट्रेलर दीपका से बालौदा की तरफ जा रहा था और इस दौरान राम शंकर चाकाबुड़ा से काम कर अपने घर लौट रहा था कि चपेट में ले लिया। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

Advertisement Carousel