Monday, March 23, 2026
Home कोरबा हाथी ने कुचल कर ले ली जान, बाइक को भी रौंदा…

हाथी ने कुचल कर ले ली जान, बाइक को भी रौंदा…

मृतक

कोरबा-चोटिया(खटपट न्यूज़)। कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज अंतर्गत बीती रात ग्राम लमना चोरधोवा मोड़ के पास ग्राम गुरसियां झलियामुड़ा निवासी तिलसिंह पिता गंगाराम गोंड़ को हाथी ने कुचल कर मार डाला। वह अपने निजी काम से रिश्तेदारी में गया हुआ था। रात में घर वापस लौटते समय हाथियों ने नेशनल हाईवे 130 मुख्य मार्ग पर बसे ग्राम चोरधोवा मोड़ पर उस पर हमला कर दिया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 की मदद से स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोड़ा ले जाया गया। बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 1:30 बजे की है जब घर लौटते वक्त बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया और तिल सिंह बाइक को पैदल ही धक्का मारते हुए घर लौट रहा था। इस दौरान उसके साथ अकबर नामक एक अन्य साथी भी होना बताया जा रहा है जो हाथी से जान बचाकर भागते वक्त गिरकर चोटिल हो गया। इधर वनपाल सिदार ने बताया कि कटघोरा वन मंडल के केंदई, पसान, ऐतमानगर रेंज में अलग-अलग दलों में लगभग 50 हाथी विचरण कर रहे हैं। दूसरी ओर निगरानी कर रहे हाथी मित्र दल, हुल्ला पार्टी, गजराज वाहन को चकमा देकर उत्पात मचाते आ रहे हाथियों ने एक और जान ले ली। वर्तमान में कुछ दिनों से हाथी-मानव द्वंद्व को रोकने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

00 सत्या पाल00(7999281136)

Advertisement Carousel