Friday, March 27, 2026
Home कोरबा हाथियों से बचने दौड़ रहा ग्रामीण ठूंठ पर गिरा, हो गई मौत

हाथियों से बचने दौड़ रहा ग्रामीण ठूंठ पर गिरा, हो गई मौत

कोरबा-कटघोरा(खटपट न्यूज़)। कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज अंतर्गत तनेरा परिक्षेत्र में हाथियों का कहर जारी है। सूचनाओं के मुताबिक 28 अक्टूबर की रात तनेरा निवासी कृषक लालमन अपनी फसल को हाथियों से बचाने के लिए अंधेरे में हाथी को खदेड़ने जंगल की ओर गया था। वन विभाग के आला अधिकारी एवं सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी एसएस तिवारी सहित टीम पूर्व से ही मौके पर पहुंचकर लाउडस्पीकर के माध्यम से गांव में मुनादी कराई थी। रात में अपनी फसल को नुकसान होने की आशंका पर यह ग्रामीण भी अन्य ग्रामीणों के साथ हाथियों को खदेड़ने झुंड के करीब जा पहुंचा। बताया जाता है कि हाथियों के दौड़ाने से भागते वक्त यह ग्रामीण घने जंगल और अंधेरे में भागते समय एक नुकीले ठूंठ पर जा गिरा और मौत हो गई। खबर मिलने उपरांत वन विभाग के अधिकारी सहित पुलिस चौकी कोरबी प्रभारी बसंत साहू ने मौके पर पहुंच कर शव को पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel