Friday, April 3, 2026
Home कोरबा शोक संदेश : हाजी अमीन सेठ का निधन

शोक संदेश : हाजी अमीन सेठ का निधन

कोरबा (खटपट न्यूज)। मेमन जमात के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी हाजी अमीन सेठ का आज सुबह निधन हो गया है। हाजी अमीन सेठ पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे जिनका रायपुर/बिलासपुर में इलाज चल रहा था। अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली हाजी अमीन सेठ कोरबा इतवारी बाजार स्थित जुम्मा सेठ के पुत्र हैं। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक व्याप्त है। भतीजे मोहम्मद गुलाम कादिर ने बताया कि उनके पार्थिव देह को कोरबा लाया जा रहा है और यहां रात्रि 8 बजे के बाद ईदगाह कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

Advertisement Carousel