Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा हाजी अखलाक ने लगवाया कोरोना टीका, मुस्लिम समाज के लोगों से आगे...

हाजी अखलाक ने लगवाया कोरोना टीका, मुस्लिम समाज के लोगों से आगे आकर टीकाकरण की अपील

कोरबा(खटपट न्यूज़)।  सुन्नी मुस्लिम जमात के सदर हाजी अखलाक ने रविवार सुबह 10 बजे रानी धनराज कुँवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड -19 का टीका लगवाया। हाजी अखलाक ने कहा कि कोरोना के खिलाफ सबसे कारगर हथियार वैक्सीन ही है। हाजी अखलाक ने 45-59 वर्ष और 60 वर्ष व इससे अधिक उम्र के सभी मुस्लिम समाज के लोगों व जिले वासियों से अपील की है कि कोविड -19 का टीका पहला और दूसरा डोज जरूर लगवायें। इससे कोविड -19 खतरा कम हो जाता है और मृत्यु दर में भी कमी आएगी।

कोरोना का टीका लगवाने के बाद भी निर्धारित दिवस तक अपने आप को पूर्व की तरह सुरक्षित रखते हुए नियमित रूप से मास्क लगाने, सेनेटाइजर से हाथ धोते रहने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की भी अपील की। कोविड का टीका जनता की सुरक्षा के लिये जरूरी व पूरी तरह सुरक्षित है। अपील की है कि टीकाकरण को लेकर किसी भी तरह के अफवाहों से दूर रहें व किसी के बहकावे में न आएं। अखलाक खान के साथ जुम्मन खान ने भी कोरोना टीका का पहला डोज लगवाया। उन्होंने भी समाज के लोगों से आगे आकर टीकाकरण की अपील की।

Advertisement Carousel