Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा हाईटेंशन तार के नीचे मकान निर्माण, मजदूर के झुलसने पर जुर्म दर्ज

हाईटेंशन तार के नीचे मकान निर्माण, मजदूर के झुलसने पर जुर्म दर्ज


कोरबा (खटपट न्यूज)। ऊपर से गुजरे हाईटेंशन करंट प्रवाहित तार के नीचे निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर संपर्क में आ जाने से झुलस गया है। कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत पंपहाउस 15 ब्लॉक निवासी संजय कुमार लाठिया 26 वर्ष पिता कामता प्रसाद लाठिया पेशे से मजदूर था। 19 फरवरी को संजय कुमार कांशी नगर में रहने वाले नाजिर खान के निर्माणाधीन मकान के दूसरी मंजिल में काम कर रहा था। मकान के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत तार गुजरा हुआ है जिसके संपर्क में कार्य करते वक्त संजय कुमार आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के लिए संजय को बिलासपुर ले जाया गया जहां ईलाज जारी है। कामता प्रसाद ने नाजिर खान द्वारा हाईटेंशन तार के नीचे निर्माण के दौरान लापरवाही बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था नहीं करने के कारण दुर्घटना होने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया है। नाजिर खान के विरुद्ध धारा 288, 338 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel