बिलासपुर,15 जुलाई 2021। निलंबित IPS जी पी सिंह की रिट याचिका पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। याचिकाएं सात और ग्यारहवें नंबर पर थीं, जिसकी साथ में सुनवाई की गई। याचिका की ओर प्रस्तुत तर्क को सुनने के बाद अदालत ने निर्देश जारी कर दिए।निलंबित ADG और EOW के प्रकरण में आरोपी होने के साथ साथ राजधानी के कोतवाली थाने में राजद्रोह के आरोपी बनाए गए जी पी सिंह ने इस पूरे मामले में याचिका दायर कर न्यायालय से संरक्षण माँगा है। जीपी सिंह ने याचिका दायर कर इस पूरी जाँच और दर्ज प्रकरणों को पूर्वाग्रह से ग्रसित बताते हुए CBI जाँच की माँग करते हुए अपने विरुद्ध चल रही सभी कार्यवाही पर रोक की याचना की है।जस्टिस नरेंद्र व्यास की कोर्ट ने जीपी सिंह की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की और निर्देशित किया कि याचिका पर राज्य जवाब दाखिल करे,और साथ ही सुनिश्चित करे कि केस डायरी उपलब्ध हो। हाईकोर्ट इस मामले में अगले मंगलवार को सुनवाई करेगा।
जलाराम मंदिर में रामनवमी उत्सव 27 मार्च को
कोरबा (खटपट न्यूज)। श्री गुजराती समाज व जलाराम सेवा समिति के तत्वाधान में संत श्री जलाराम मंदिर परिसर में 27 मार्च को रामनवमी पर्व...
















