Sunday, March 22, 2026
Home Uncategorized हाइलेबल सीसीटीवी कैमरों से लैस हुआ शहर, एसपी ने सहयोगियों को किया...

हाइलेबल सीसीटीवी कैमरों से लैस हुआ शहर, एसपी ने सहयोगियों को किया सम्मानित

कोरबा. शहर के मुख्य चौक-चौराहों में हाइलेवल सीसीटीवी कैमरे आम जनता के सहयोग से लगवाए गए हैं। गौमाता चौक में 06, सीतामणी चौक में 04, राताखार चौक में 04, इतवारी बाजार परिसर में 08, सर्वमंगला पुल चौक में 04 कुल 26 कैमरे लगवाए गए हैं। इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने व लोगों को जागरूक करने वाले आम नागरिकों को पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा भी उपस्थित रहे। एसपी ने कहा है कि अच्छी गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने से नि:संदेह शहर क्षेत्र की निगरानी होगी व अपराधियों की धर-पकड़ के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी। टीआई ने सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement Carousel