हसदेव नदी में बढ़ रहा जलस्तर, की जा रही मुनादी, देखें वीडियो


कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिला सहित सीमावर्ती जिलों में लगातार बारिश के कारण बांध से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। बांगो बांध पर बढ़ते जलभराव का दबाव के चलते दोपहर तक जहां इस के गेट खुलने के आसार हैं वहीं दर्री बांध के भी गेट खोले गए हैं। इसकी वजह से हसदेव नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

बाढ़ की संभावना के मद्देनजर हसदेव नदी के किनारे रहने वाले लोगों को जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा मुनादी कराया जाकर सामनो को हटाने की चेतावनी दी जा रही है। लोगों को समय रहते अपने-अपने जरूरी सामानों के साथ सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए अलर्ट किया जा रहा है। मैदानी अमला नदी किनारे के इलाकों में पहुंचकर चेतावनी जारी करने में जुटा हुआ है। दूसरी तरफ महापौर राजकिशोर प्रसाद ने निगम अधिकारियों के साथ सीतामढ़ी में जल प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

https://youtu.be/retI8jqZ6nI
https://youtu.be/9UYyiXQMW8k


00सत्या पाल00 (7999281136)

Advertisement Carousel