
कोरबा (खटपट न्यूज)। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान कोरबा द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त में सहभागिता निभाई गई। लोगों को अपने घरों व संस्थानों में तिरंगा झंडा लहरा कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की अपील की गई है। इस संबंध में जनजागरूकता के लिए जेएसएस द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा जेएसएस परिसर से घंटाघर चौक, सुभाष चौक निहारिका होते हुए कोसाबाड़ी चौक पहुंचकर संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में जेएसएस के निदेशक सहित सावित्री जेना, तृष्या मोहंती, लक्ष्मी चटर्जी, विजय लक्ष्मी महंत, सुनीता राठौर, ज्योति बरेठ, नरेंद्र, किशोर महंत, उमेश, संजय एवं अनीता चौहान सहित प्रशिक्षणार्थी हितग्राही उपस्थित थे।
















