-बरपाली पटवारी नंदलाल साहू पर ग्रामीणों से दुर्व्यवहार का आरोप
कोरबा-करतला (खटपट न्यूज) : राजस्व विभाग के एक पटवारी से ग्रामीण परेशान हैं। मामला बरपाली हल्का 06 का है जहां पटवारी नंदलाल साहू पर ग्रामीणों को परेशान करने का गंभीर आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रत्येक कार्य के एवज में पटवारी नंद लाल साहू द्वारा मोटी रकम की मांग की जाती है। ग्रामीणों को पैसे नही देने पर बार- बार बुलाया जाता है और दुर्व्यवहार किया जाता है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से भाजपा के बरपाली मण्डल महामंत्री मन्नू यादव ने पत्र लिखकर पटवारी कार्यालय घेराव करने करने की अग्रिम जानकारी दी है। भाजपा महामंत्री मन्नू यादव ग्रामीणों के साथ 27 अगस्त 2021 को पटवारी कार्यालय का घेराव करेंगे। इस हेतु नायब तहसीलदार बरपाली सहित जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)















