Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा हनुमानगढ़ी के विकास के लिए सांसद-विधायक ने दिए 15 लाख

हनुमानगढ़ी के विकास के लिए सांसद-विधायक ने दिए 15 लाख


0 जन्मदिन पर बजरंगबली के दरबार में कोरबा सांसद ने मत्था टेका

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने अपने जन्मदिन के अवसर पर हनुमानगढ़ी कटघोरा में बजरंग बली के दरबार पहुंचकर मत्था टेका व पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। यहां सांसद ने हनुमानगढ़ी के विकास के लिए 10 लाख व पाली-तानाखार विधायक ने 5 लाख रुपए की घोषणा की।
कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग में चकचकवा पहाड़ पर स्थित हनुमानगढ़ी में सांसद के जन्मदिन के अवसर पर कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर व पाली-तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा के द्वारा भजन-कीर्तन व भोग भंडारा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शामिल होकर सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, स्पीकर डॉ. चरणदास महंत ने अपने परिजनों के साथ हनुमानगढ़ी व राम-जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर भजन संध्या में शामिल हुए तथा भोग-भंडारा में प्रसाद वितरण भी किया। हनुमानगढ़ी विकास समिति के सेवक पवन अग्रवाल ने अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने हनुमानगढ़ी के विकास के लिए सांसद मद से 10 लाख और पाली-तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा ने 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही सांसद ने मौके पर उपस्थित कटघोरा डीएफओ प्रेमलता यादव से हनुमानगढ़ी के विकास को लेकर आवश्यक चर्चा व निर्देश भी दिए।

Advertisement Carousel