Friday, March 27, 2026
Home Uncategorized हत्या कर शव खेत में फेंक जला गए हत्यारे, 1 सप्ताह में...

हत्या कर शव खेत में फेंक जला गए हत्यारे, 1 सप्ताह में दूसरी घटना, आखिर कौन फेंक रहा लाशों को

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक पूरी तरह जली हुई लाश मिली है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है क्योंकि इसी तरह की यह दूसरी घटना है। करतला थाना से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर जंगल में नदी के पास खेत में एक अज्ञात लाश उम्र लगभग 30-40 वर्ष पड़ा हुआ मिला। लाश मिलने की सूचना पर करतला थाना प्रभारी एसआई राजेश चंद्रवंशी मातहतों के साथ घटनास्थल पहुंचे और प्रारम्भिक पड़ताल शुरू की।
बताया जा रहा है कि इस अज्ञात युवक की हत्या किसी दूसरी जगह पर किया जाकर शव को यहां लाकर खेत में फेंका गया है। फेंकने के बाद शव को जला भी दिया गया। आसपास में शव को घसीटे जाने के निशान भी मिले हैं जिससे यह तो तय है कि हत्या कहीं और करके करतला क्षेत्र के आसपास लोगों की नजरें बचाकर शव को फेंकने का काम किया गया है।
बता दें कि इस तरह की घटना 26 फरवरी को भी सामने आई थी जब कोटमेर मार्ग में सड़क के किनारे थोड़ा भीतर की ओर एक अज्ञात पुरुष की नग्न लाश कपड़ों में लपेट कर फेंकी हुई पाई गई थी। उस मामले में पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपरांत धारा 302, 201 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है कि इस बीच करीब 1 सप्ताह के भीतर दूसरा अज्ञात शव मिलने से मामला संगीन हो गया है। पुलिस के लिए यह पता लगाना चुनौतीपूर्ण है कि आखिर कौन इस तरह से हत्या कर लाशों को ठिकाने लगा रहा है। बहरहाल फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम और खोजी डाँग बाघा की मदद लेकर गुत्थियों को सुलझाने में करतला पुलिस जुटी हुई है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel