हजार पार किया : शनिवार को 1062 संक्रमित मिले कोरबा जिले से, 24 घंटे में जिले के 15 कोविड मरीज़ों का निधन…..


कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले में शनिवार को 610 पुरुष और 452 महिलाओं सहित कुल 1062 संक्रमित दर्ज हुए हैं। यह पिछले दिनों के आंकड़ों से सबसे सर्वाधिक है। आज कोरबा शहर में 245, कोरबा ग्रामीण में 94, कटघोरा शहर में 163, कटघोरा ग्रामीण इलाकों में 192, करतला में 138, पाली में 133, पौड़ी उपरोडा में 97 संक्रमितों की पहचान हुई है।

इसी तरह कोरबा जिले के संक्रमितों में से 60 वर्ष से अधिक उम्र के 7 और 60 साल से कम आयु के 8 संक्रमितों की कोविड से मृत्यु हुई है।
प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक होम आइसोलेसन में आर पी नगर, सर्वमंगला नगर और पोड़ी विकासखंड के नगोईबछेरा में रहकर इलाज करा रहे तीन कोरोना मरीज़ों की मौत हुई है। जमनीपाली में घर पर रह कर ही कोरोना का इलाज करा रहे एक अन्य मरीज़ ने भी आज दम तोड़ा।
करतला विकासखंड के एक कोविड संक्रमित ने गम्भीर अवस्था में इलाज के लिए कोरबा कोविड अस्पताल लाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा। पिछले चौबीस घंटे में कोरबा के ईएसआईसी कोविड अस्पताल में 3 , जीवन आशा अस्पताल में एक, न्यू कोरबा हॉस्पिटल में एक, सिपेट कोविड सेंटर में एक, सृष्टि अस्पताल में एक कोरोना मरीज़ की मौत हुई है। बिलासपुर के केयर एंड केयर अस्पताल में एक, एसकेडी हॉस्पिटल में एक और आरबी हॉस्पिटल में एक कोविड मरीज़ की ईलाज के दौरान मृत्यु हुई है।

Advertisement Carousel