Sunday, March 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ सड़क पर हथियारों से केक काटा तो जेल में मनेगा जन्मदिन

सड़क पर हथियारों से केक काटा तो जेल में मनेगा जन्मदिन

0 वीडियो अपलोड करने वाले सहित थानेदार पर भी होगी कार्यवाही

बिलासपुर (खटपट न्यूज)। बिलासपुर रेंज के आईजी रतन लाल डांगी ने एक आदेश जारी करते हुए रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है की अब से सड़कों पर केक नहीं काटा जाए. केक काटने वाले और जिसका जन्मदिन रहेगा उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और रास्ता रोकने की कार्रवाई की जाएगी.यही नहीं आईजी ने यह भी फरमान जारी किया है की सोशल मीडिया पर बन्दूक, तलवार से केक काटकर विडिओ अपलोड करने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. आईजी ने पत्र में सीधे और साफ लिखा है की सड़क पर केक काटने का वीडियो वायरल हुआ और पुलिस तक पहुँचा तो सीधे संबंधित थानेदार पर कार्रवाई की गाज गिरेगी. इसके जिम्मेदार थानेदार होंगे जिनके क्षेत्र में केक काटा जाएगा. आईजी रतन लाल डांगी ने बताया कि लगातार हो रही घटनाओ और हुड़दंग से लोग परेशान है जिनकी शिकायत आती रहती है. लोग बताते है कि सड़क पर केक काटने की वजह से सड़क जाम हो जाता है और आने जाने में काफी दिक्क्त होती है जिसके मद्देनजर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यह आदेश जारी किया गया है। आईजी ने पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है की इसे गंभीरता से लेते हुए ऐसे लोगो पर कार्रवाई करे और सीधे कार्रवाई करे..साथ ही लगातार पेट्रोलिंग कर चौक-चौराहों पर खड़े होने वाले मनचले लड़कों और हुड़दंगियों पर कार्रवाई करे. किसी भी चौक पर भीड़ न लगे इसका ख़ास ख्याल रखे.

Advertisement Carousel